27 को दिखाएगी सपा तेवर, पूरे जिले में होगा प्रदर्शन

Update: 2018-01-25 10:58 GMT
गोंडा : समाजवादी पार्टी ने केन्द्र और राज्य सरकारों के विरुद्ध चरणबद्ध आन्दोलन का ऐलान किया है। पार्टी ने विभिन्न मुद्दों पर पूरे जिले में एक साथ ब्लाक और तहसीलवार प्रदर्शन की घोषणा की है।
पूर्व कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह के पुत्र व सपा नेता सूरज सिंह ने यहां बताया कि इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। मीडिया से मुखातिब श्री सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार, मंहगाई बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, बिजली दर में बढ़ोत्तरी, बिजली-कटौती, गन्ना मूल्य भुगतान, छुट्टा जानवर जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी जनपद की सभी तहसीलों पर 27 जनवरी को प्रदर्शन कर घेराव करेगी।
तरबगंज तहसील का नेतृत्व पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह और गोण्डा में सूरज सिंह द्वारा किया जाएगा। इसके लिए पूर्व विधायकों योगेश प्रताप, नंदिता शुक्ल, बैजनाथ दुबे, राम प्रताप सिंह अलग अलग प्रदर्शन का नेतृत्व करेगें। पार्टी के सभी अनुषागिंक संगठनों को इसके लिए लगाया गया है। 

Similar News