पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव औरैया जिले के दिबियापुर में सपा नेता स्वर्गीय मान सिंह यादव के आवास पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अखिलेश ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को लेकर एक प्रश्न के जवाब में अखिलेश ने कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया दी
अखिलेश ने सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि धान खरीद में यूपी सरकार ने किसानों को धोखा दिया। मंहगाई बढ़ती जा रही है, जीएसटी से व्यापारी परेशान है। अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर युवाओं की नौकरियां छीनने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने सपा सरकार द्वारा शुरू किए गए मथुरा, बरसाना सहित अन्य तीर्थस्थलों के विकास कार्यों को रोका इतना ही नहीं श्रवण यात्रा को भी रोक दिया। भगवा रंग का अपमान करने का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने इज्जत घर को भगवा रंग में रंग कर धर्म का अपमान किया।
योगी सरकार पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने बोला हमला कहा- जो हिन्दू धर्म का अपमान करते हों उन्हें अन्य धर्मों की चिंता नहीं हो सकती। अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार द्वारा शुरू किए गए हिन्दू धर्मस्थलों के विकास कार्यों को जो सरकार रोक सकती है उससे हज सब्सिडी की उम्मीद कैसे कर सकते हैं
विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को लेकर एक प्रश्न का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि कौन है प्रवीण तोगड़िया.. हमे नहीं पता।