कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए निकालेंगे रथ यात्रा : अखिलेश

Update: 2018-01-10 13:06 GMT
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के काम में जुट जाएगी। आगामी चुनाव को निर्णायक बताते हुए उन्होंने कहा कि अब पार्टी किसी गठबंधन के बारे में नहीं सोचेगी बल्कि पार्टी का जनाधार बढाना ही लक्ष्य है।
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2019 के चुनाव निर्णायक हैं, ऐसे में हम पूरी तैयारियों के साथ मैदान में उतरना चाहते हैं। हम किसी दल के साथ गठबंधन के बारे में नहीं सोच रहे हैं। किसी के साथ गठबंधन और सीट बंटवारों में सिर्फ समय बर्बाद होता है। गौरतलब है कि यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था।
कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए निकालेंगे रथ यात्रा अखिलेश यादव ने कहा, आगामी चुनाव के लिए सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए रथ यात्रा निकालेंगे। इसके लिए एक योजना तैयार हो रही है।

Similar News