फिरोजाबाद में बड़ा हादसा, कार-ऑटो पर पलटा ट्रक, 11 लोगों की मौत

Update: 2018-01-07 13:24 GMT

फिरोजाबाद में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सिरसागंज में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान ट्रक पलटने से 14 लोग दब गए। इनमें से 11 लोगों की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है। मरने वालों में कुछ लोग मैनपुरी के भी हैं। 

बता दें कि फिरोजाबाद में सिरसागंज के सोथरा रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को यहां से गुजरा रहा ट्रक मुड़ने के दौरान पलट गया। ट्रक के नीचे पास से ही गुजर रही वैगनआर कार और टेंपों दब गए।

कार में छह लोग सवार थे और आटो में छह लोग सवार थे। 2 राहगीर भी चपेट में आए हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।  

डीएम नेहा शर्मा ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। चार शवों को फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में लाया गया है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर घायल है। घायलों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भेजा है। दो अन्य भी घायल बताए जा रहे हैं। 

मृतकों के नाम

सिरसागंज में सोथरा चौराहे पर हादसे का शिकार हुए ऑटो में बरनाहल मैनपुरी लोग सवार थे। चालक साहित छह लोग बरनाहल से शिकोहाबाद जा रहे थे।

हादसे में मनोज पुत्र सुरेंद्र, मनोज का 12 साल का बेटा हिमांशु और 8 साल का बेटा प्रियांशु की मौत हो गई। मनोज की पत्नी, बेटी और चालक पंकज घायल हैं।

वहीं हादसे का शिकार हुई कार आगरा के बरौली अहीर की बताई गई है। हालांकि कार में मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस की कार्रवाई जारी है। 

Similar News