सपा को खुटहन अविश्वास में हुये विवाद का लाभ मिला सिकरारा में -जेपी यादव

Update: 2018-01-05 11:47 GMT
जौनपुर, सिकरारा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ गुरूवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बीच हुए अविश्वास बैठक में कुल 89 बीडीसी सदस्यो में से 67 सदस्यो ने भाग लेकर अविश्वास पक्ष में मतदान किया। फरवरी 2016 में सपा सरकार मे पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सत्ता पक्ष के खिलाफ विजय यादव को जीत दिलवाया था। उस चुनाव में कुल 91 बीडीसी सदस्यों में 90 में मतदान किया था। विजय को 49 और सपा समर्थित प्रत्याशी समरनाथ को 41मत मिला था। 

लेकिन खुटहन मामलें में प्रशासन द्वारा की गयी जादती के वजह से सिकरारा में सपा समर्थित बीडीसी सदस्य समरनाथ यादव के पक्ष में परिणाम आया। 

समरनाथ के अगुवाई में गुरुवार को सिकरारा ब्लाक प्रमुख विजय यादव के खिलाफ अविश्वास बैठक हुआ। इस बैठक में कुल 89 बीडीसी सदस्यो में से 67 सदस्यो ने भाग लेकर अविश्वास के पक्ष में वोटिंग किया। 

आपको बता दूँ। की खुटहन ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध 6 नवंबर को अविश्वास प्रस्ताव के मामलें में प्रशासन के तांडव से सबसे अधिक प्रताड़ित सपा के पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक शैलेंद्र यादव ललई और उनके समर्थकों को होंना पडा था। उन्होंने प्रशासन की एकतरफा कार्यवाही का कड़ा विरोध कियां था। जिससे उन्हें जेल भी जाना पडा था। 

लोहियावाहिनी के अध्य़क्ष धर्मेद्र मिश्र ने बताया की। खुटहन के अविश्वास मामलें में सपा की हुयी क्षति का लाभ सिकरारा में मिला। वहाँ से सपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पडा था। खुटहन मामलें को नजर में रखते हुये। नये जिलाधिकारी ने निष्पक्ष शांतिपूर्ण बैठक करायी। और यहाँ सपा के पक्ष में परिणाम आया।
ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास आते ही जिले की राजनीति में फिर से गर्माहट आ गई है। हलांकि अभी नये प्रमुख के चुनाव की तारीख घोषित नही किया गया है।

Similar News