पूजा बनी सपा महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष,बोली महिलाओं को सपा से जोड़ दिलाएंगे अधिकार- जेपी यादव
इटावा। संगठन को मजूबती देने के लिये कल इटावा जिला कार्यालय में महिला सभा की अध्यक्ष प्रभा यादव पार्टी की तमाम कार्यकर्ता मीटिंग में उपस्थित थे। महिला अध्यक्ष जिले में सचिव बना नामित कर रही थी। वही लोगों की मांग हुयी पूजा यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया जायें।
साधारण परिवार से राजनीतिक की दुनियाँ में पहुंची पूजा यादव अब इटावा जिले की समाजवादी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष नामित की गई। पिता साधारण व्यक्ति है। लेकिन उनकें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जी पसंदीदा नेताओं में एक है पूजा यादव सदस्यता अभियान में बिना कोई पद रहते हुये।? बडी संख्यां में युवाओं , महिलाओं को जोड़ने का काम कियां था। उस समय जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने भी बडी प्रशसा किया था।
पूजा यादव ने बातचीत में कहां गोपाल यादव व समाजवादी परिवार का आभार धन्यवाद। साथ ही महिलाओं के लिए ये संदेश कि वह जागरूक व संगठित हों, मजबूती के साथ आगे बढ़ें। आत्मनिर्भर बनें और सपा से जुड़ें। ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो, सपा ही ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को उनकी आबादी के हिसाब पद देकर सम्मानित करती है। लड़के को तालीम दिलाने से सिर्फ एक शख्स ही तालीमयाफ्ता होता है। जबकि लड़की को तालीम देने से कई परिवारों में तालीम का अलख जगता है। महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। इनको साथ लिए बिना कोई मंसूबा सफल नहीं हो सकता।।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष गोपाल यादव,महिला जिला अध्यक्ष प्रभा यादव, सीमा यादव,उषा प्रजापति,प्रीति यादव,महासचिव चन्दन बगेल समेत सैकडों लोग उपस्थित रहे।