पद्मश्री डा.लालजी सिंह के निधन पर शोक संवेदना करने पहुंचे ललई,बोले राष्ट्र की अपूरणीय क्षति-जेपी यादव

Update: 2017-12-17 02:33 GMT
जौनपुर: शनिवार को बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रख्यात वैज्ञानिक पद्मश्री डा.लालजी सिंह के कलवारी गांव स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक शैलेंद्र यादव 'ललई' पहुंचे। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया परिवार के लोगों के साथ उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।  

शनिवार को पद्मश्री डा.लालजी सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने कलवारी स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचे पूर्व मंत्री ललई यादव ने उन्हें राष्ट्र की धरोहर बताया। वह जनपद ही नहीं देश की शान थे विज्ञान जगत की अपूरणीय क्षति बताया।  

बातचीत में बताया सत्र चलने के कारण अंतिम दर्शन नहीं कर पाया। डीएनए फिंगर प्रिंट के जनक सीसीएमबी हैदराबाद के डायरेक्टर व बीएचयू के पूर्व कुलपति पद्मश्री डा.लालजी सिंह जी के पैतृक आवास पर कलवारी पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

ललई ने कहा कि डा. सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ऐसे विद्वान वैज्ञानिक कम हैं जिनकी पहचान उनके कार्यों से होती है। डा.सिंह के असामयिक निधन से सभी दुखी हैं।

Similar News