वडोदरा की जामा मस्जिद का दावा, भारत में है दुनिया का सबसे बड़ा कुरआन

Update: 2016-05-23 12:33 GMT
गुजरात में वडोदरा की जामा मस्जिद से क्रिकेटर इरफान पठान और यूसुफ पठान काफी समय से जुड़े रहे हैं। वडोदरा की जामा मस्जिद की देश में पहचान इन क्रिकेटर्स की वजह से तो है ही, साथ ही अब जामा मस्जिद ने दावा किया है कि दुनिया का सबसे बड़ा कुरआन' भारत में वडोदरा की जामा मस्जिद के पास है।

डीएनए की खबर के अनुसार जामा मस्जिद ने दावा किया है कि कुरआन की लंबाई 75 इंच और चौड़ाई 41 इंच है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। कुरआन को लिखने के लिए 'सुरमे' और 'मोर के पंख' का इस्तेमाल किया गया है। कुरआन के किनारों पर 'सोने की परत' का भी प्रयोग किया गया है।

यह भी ध्यान रखने योग्य बात है कि दुनिया में जिस सबसे बड़े कुरआन को गिनीज वर्ल्ड में रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है वह रूस की कोलशरीफ मस्जिद में रखा है। वडोदरा की जामा मस्जिद द्वार किया गया दुनिया का सबसे  बड़ा कुरआन होने का  दावा गिनीज वर्ल्ड में रिकॉर्ड्स में शामिल होगा या नहीं यह अभी तय नहीं है।

Similar News