समाजवादी युवज़न सभा के राष्ट्रीय महासचिव व पार्टी के प्रवक्ता मनीष सिंह ने देवरिया के पथरदेवा विधानसभा में प्रत्याशी शाकिर अली के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा की उत्तरप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री भी युवा क्रांति अखिलेश यादव ही होंगे। आज पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी और गठबंधन के पक्ष में लहर चल रही है। आज पूरा प्रदेश अखिलेशमय हो गया है। मनीष सिंह ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि सांप्रदायिकता की बुनियाद पर भारतीय जनता पार्टी राजनीति करती है और आज भारत के प्रधानमंत्री जी उसी पहचान को आगे बढ़ा रहे है।देश में आर्थिक संकट गहरा हो गया है। देश की सीमा और देश के जवान दोनो संकट में है।प्रधानमंत्री जी देश को आगे ले जाने के बजाय देश को हर तरह से संकट में डाल दिये है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्बंध आइ.एस.आइ से होने के सबूत मिल रहे है।मिस्ड कॉल से सदस्य और कार्यकर्ता बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश में संदेह के घेरे में है। भारत के प्रधानमंत्री जी देश की चिंता छोड़ कर उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऊपर ब्यक्तिगत हमले करने में मसगुल है।और कह रहे की अखिलेश यादव के काम नहीं कारनामे बोल रहे है जबकि पूरा देश आज भारतीय जनता पार्टी के आइ.एस.आइ से सम्बंध वाले कारनामे देख रहा है। लोकसभा चुनाव के समय जिस पाकिस्तान के आतंकियों को मिटाने की बात प्रधानमंत्री जी ने कहा था आज उन्ही की पार्टी के लोगों के उनसे संबंधो के ख़ुलासे हो रहे है।प्रधानमंत्री जी आज तो आप लोगों के कारनामे बोल रहे है। अंत में मनीष सिंह ने कहा की शाकिर अली चुनाव जीतेंगे तो अखिलेश यादव मज़बूत होंगे और युवा क्रांति अखिलेश यादव दुबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।