अमेठी – रायबरेली की सभी सीटें कांग्रेस को मिलने से प्रियंका गांधी हुई नाराज, नहीं करेंगी प्रचार
कांग्रेस के सामने आने वाली मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी इन दिनों बेहद नाराज चल रही हैं। उनकी नाराजगी का कारण अमेठी और रायबरेली की सीटों पर सपा और कांग्रेस दोनों के उम्मीदवारों का लड़ना है। इसी बात से आहत होकर उन्होने अपना रायबरेली और अमेठी का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। उनकी नाराजगी की बात सुन कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सकते मे हैं। और भरोसा दिला रहे हैं कि प्रचार के लिए प्रियंका गांधी को एक – दो दिन मे मना लिया जाएगा ।
– प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र यादव