वेलेंटाइन डे से रायबरेली मे प्रचार का आगाज करेंगी प्रियंका गांधी

Update: 2017-02-10 13:38 GMT

कांग्रेस की स्टार प्रचारक के चुनाव प्रचार की तिथियाँ निश्चित हो गई हैं। वे वेलेंटाइन डे से रायबरेली और अमेठी मे प्रचार करने के लिए आएंगी और इन दोनों जिलों मे कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी। 18 फरवरी को वह अपने भाई राहुल गांधी के साथ संयुक्त प्रचार करेंगी। उनके आने की खबर से रायबरेली और अमेठी के मतदाता बहुत उत्साहित हैं।

प्रियंका गांधी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कांग्रेस के गढ़ माने जा रहे अमेठी तथा रायबरेली से करेंगी। जहां पर वह कांग्रेस के साथ ही सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी के कुछ प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगी।

– प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र यादव

Similar News