आ रही LPG की बड़ी खेप, दो भारतीय जहाज शिवालिक और नंदा देवी ने होर्मुज का रास्ता पार किया
मिडिल ईस्ट संकट के बीच ईरान ने जिन भारतीय ध्वज वाले दो लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस के टैंकरों से भरे जहाजो को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने को मंजूरी दी थी, वे अब इस रास्ते को पार कर चुके हैं और भारत की तरफ बढ़ रहे हैं. दोनों जहाजों के नाम शिवालिक और नंदा देवी हैं. बता दें कि LPG की बड़ी खेप भारत आ रही है.
भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता
भारत के जहाजों को ईरान और उस क्षेत्र के अन्य सभी देशों के सहयोग से होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित तरीके से पार कराया गया. दोनों भारतीय जहाजों को भारत लाए जाने की आधिकारिक मंजूरी पिछले कुछ दिनों में भारतीय नेतृत्व और ईरानी नेतृत्व के बीच हुई बातचीत के बाद दी गई थी. शिवालिक और नंदा देवी, दोनों ही जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुके हैं. अब वह जल्द ही भारत पहुंचेंगे. बता दें कि दोनों जहाजों का भारत पहुंचना अहम माना जा रहा है.
शिवालिक और नंदा देवी, दोनों ही जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुके हैं. अब वह जल्द ही भारत पहुंचेंगे. बता दें कि दोनों जहाजों का भारत पहुंचना अहम माना जा रहा है.
जहाजों को सेफ पैसेज देने के सवालों पर पर भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा कि मेरा भरोसा है कि ईरान और भारत दोस्त हैं और हमारे हित एक हैं. भारत में ईरान के राजदूत के तौर पर मैं आपसे कहता हूं कि इस हालत में, युद्ध के बाद भारत अलग-अलग क्षेत्रों में ईरान की मदद करें.