बंगाल में राष्ट्रपति के अनादर पीएम मोदी का हमला

Update: 2026-03-07 14:27 GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल के निरादर टीएमसी सरकार पर हमला बोला है और इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि टीएमसी सरकार ने सारी हदें पार कर दी है. बंगाल के सिलीगुड़ी में राष्ट्रपति के लिए सभा स्थल मुहैया नहीं कराने और प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर राष्ट्रपति ने सवाल उठाया था.

राष्ट्रपति के बयान पर पीएम मोदी ने कहा कि यह शर्मनाक और पहले कभी नहीं हुआ. हर कोई जो प्रजातंत्र और आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण में विश्वास करता है, निराश है. राष्ट्रपति जी, जो खुद एक आदिवासी समुदाय से हैं, ने जो दर्द और पीड़ा जाहिर की है, उससे भारत के लोगों के मन में बहुत दुख है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने सच में सारी हदें पार कर दी हैं. राष्ट्रपति के इस अपमान के लिए उनका प्रशासन जिम्मेदार है. यह भी उतना ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि संथाल संस्कृति जैसे जरूरी विषय के साथ पश्चिम बंगाल सरकार इतनी लापरवाही से पेश आती है.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और इस पद की पवित्रता का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए. उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल सरकार और TMC में समझदारी आएगी.

राष्ट्रपति ने जताई थी नाराजगी

इससे पहले सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं राष्ट्रपति ने कहा था कि आज इंटरनेशनल संथाल कॉन्फ्रेंस हो रही थी. जब मैं इसमें शामिल होने यहां आईं तो मुझे लगा कि अगर यह यहीं होता तो बेहतर होता, क्योंकि यह इलाका बहुत बड़ा है. मुझे नहीं पता कि प्रशासन के दिमाग में क्या आया… उन्होंने कहा नहीं, यह जगह भीड़भाड़ वाली है. लेकिन मुझे लगता है कि यहां पांच लाख लोग आसानी से इकट्ठा हो सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि वे हमें वहां क्यों ले गए.

राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे नहीं पता कि प्रशासन के दिमाग में क्या आया कि उन्होंने कॉन्फ्रेंस के लिए ऐसी जगह चुनी जहां संथाल लोग नहीं जा सकते थे… मुझे बहुत दुख है कि यहां के लोग कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंच पाए, क्योंकि यह बहुत दूर हुई थी. शायद प्रशासन को उम्मीद थी कि कोई भी शामिल नहीं हो पाएगा, और राष्ट्रपति बस मुड़कर चले जाएंगे.

उन्होंने कहा किअगर राष्ट्रपति किसी जगह जाती हैं, तो मुख्यमंत्री और मंत्री को भी आना चाहिए. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया… मैं भी बंगाल की बेटी हूं… ममता दीदी भी मेरी बहन हैं. मुझे नहीं पता कि वह मुझसे नाराज थीं, इसलिए ऐसा हुआ.

Similar News