Chandauli panchayat result : तेजी से हो रही मतगणना में अब तक इतने परिणाम घोषित...

Update: 2021-05-03 15:03 GMT

पंचायत चुनाव की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। जनपद में सबसे पहला रिजल्ट पूर्वी यूपी के बिहार से सटे चंदौली जिले से आया है। यहां मात्र दो वोटों से प्रधान पद का चुनाव जीत लिया गया है। चकिया ब्लाक अन्तर्गत ईसहुल गांव के प्रधान पद पर ओम प्रकाश सिंह निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को केवल दो मतों से हराया।

बता दें कि जनपद के विभिन्न ब्लाकों में मतगणना स्थल पर मतो की गिनती जारी है। जिले के सभी ब्लाकों में मतगणना के लिए 341 टेबल लगाए गए हैं। करीब चार हजार कार्मिकों कि डयूटी मतों की गिनती के लिए लगाई गई है। 20 फीसदी कार्मिकों को रिजर्व में रखा गया है।

अब तक प्राप्त परिणाम :

चंदौली ब्लाक से निर्वाचित प्रधान:

सुल्तानपुर : अजीत मिश्रा, बरठा : निरंजन मौर्या, पखनपुरा : निशा सिंह, औरैया : उषा देवी, परनपुर कलां : निशा देवी, भगवानपुर : धर्मेन्द्र कुमार, हड़ीरिका : सतीश कुमार, मुस्तफापुर : मनोज कुमार, फुटियां : वीरेंद्र यादव, चक : मदन मोहन, एकौनी : आकाश

चकिया ब्लाक से निर्वाचित प्रधान :

इशहुल : ओम प्रकाश सिंह, गडवा : भोलू सिंह, अमरा : राजेश बिंद, कुर्थिया : राजेश पटेल, सेमरौर : आशुतोष कुमार, करवदिया : बलवंत सिंह, दाऊद पुर : अरुण कुमार यादव, गरला : जितेंद्र राय, डहिया : राकेश कुमार, उतरौत : कंचन मौर्या

चहनियां ब्लाक के निर्वाचित प्रधान :

मझिलेपुर : नरेंद्र कुमार, इटवा : सिद्धार्थ कुमार, बरईपुर : राधा देवी, सैफपुर : प्रतिमा देवी, रइया : सुरेश सोनकर

सकलडीहा ब्लाक के निर्वाचित प्रधान :

जीवनपुर : बिंदु देवी, चंदौली खुर्द : उषा देवी, बाथावर : अंजुलिका मौर्या, पौरा : भाई राम, डेढ़गांवा : रेखा देवी, गंज ख्वाजा : पवन कुमार, दरियापुर : संजय ,ताजपुर : सतीश चन्द्र, बहरवानी : जय प्रकाश

नौगढ़ ब्लाक के निर्वाचित प्रधान

अमृतपुर : शेखर यादव, चिकनी : संतलाल यादव, गड़वां : बच्चा लाल यादव, चमेर बांध : अनिरुद्ध यादव, भैसोड़ा : लाल मुहम्मद

Similar News