11 को बस्ती आएंगे मुख्यमंत्री, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

Update: 2024-12-09 01:57 GMT


आशुतोष शुक्ल बस्ती

बस्ती जिले के करमा देवी शैक्षणिक संस्थान की स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बस्ती आगमन होना है। रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए करमा देवी शैक्षणिक संस्थान के संस्थापक ओम नारायण सिंह ने बताया के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती जिले के करमा देवी शैक्षणिक संस्थान में 11 दिसंबर को आएंगे और करीब एक घंटा समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा ।

आपको बता दें की बस्ती जिले में शिक्षा के क्षेत्र में यह संस्थान अलग स्थान रखता है। एक ही कैंपस में विभिन्न प्रकार के कोर्स जनपद वासियों को उपलब्ध होते हैं। शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर यह संस्थान जिले में अपने आप में अलग-अलग स्थान रखता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर संस्थान के साथ-साथ जिले के अधिकारियों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: