किसान सम्मान दिवस पर 90 अन्नदाता कृषक सम्मानित

Update: 2025-12-23 13:32 GMT

भगवन्त यादव संबाददाता कुशीनगर

भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के अवसर पर आयोजित किसान सम्मान दिवस के तहत जनपद के कुल 90 प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय द्वारा कृषकों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जनपद स्तर पर कृषि विभाग से सिराजुद्दीन बेग (गेहूँ), चन्नू यादव (धान), मनोज कुमार गुप्ता (मूंगफली), हरिशंकर राव (प्राकृतिक खेती), उद्यान विभाग से संजय सिंह (केला), मनोज कुशवाहा (हल्दी), रेशम विभाग से श्रीमती प्रभावती देवी (रेशम उत्पादन), मत्स्य विभाग से वर्मा चौहान (मत्स्य पालन), पशुपालन विभाग से अर्जुन यादव (डेयरी), श्रीमती पारूल कुमारी (बकरी पालन), रामेश्वर राय (मुर्गीपालन) तथा गन्ना विभाग से सत्यनारायण (गन्ना उत्पादन) को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त विकास खण्ड स्तर पर कृषि, उद्यान, पशुपालन, रेशम, मत्स्य एवं गन्ना विभाग के कृषकों को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं मुख्य विकास अधिकारी सुश्री वन्दिता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कृषकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में एकीकृत फसल प्रणाली के अंतर्गत सभी विभागों को सम्मिलित करते हुए मॉडल विकसित किया जाएगा, जिससे कृषक प्रेरित होकर आधुनिक व नवोन्मेषी खेती अपनाएं। उन्होंने कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाकर सामूहिक कृषि कार्य करने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० विद्याराम वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ० मेनका, भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, सहायक निदेशक (मत्स्य) शिव कुमार, सहायक निदेशक (रेशम) ए०के० मल्ल सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, कृषि विभाग के कर्मचारी एवं प्रत्येक विकासखण्ड के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

Similar News