सीतापुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से चिकित्सक ने खुद को मारी गोली

Update: 2026-03-27 08:58 GMT

सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में शुक्रवार दोपहर एक चिकित्सक ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर गोली मार ली। कमरे के अंदर उनका शव बिस्तर पर पड़ा पाया गया है। शहर कोतवाली से कुछ कदम की दूरी पर मोहल्ला बट्सगंज निवासी राजेन्द्र चौधरी (69) का शव कमरे के अंदर पड़ा पाया गया। सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले के मुताबिक राजेंद्र खैराबाद में अपना एक क्लीनिक चलाते हैं। घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद थीं। चिकित्सक ने खुद को कमरे में बंद करके कनपटी पर रखकर गोली चलाई। बिस्तर पर रिवाल्वर और खून के निशान पाए गए हैं। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।

उनके दो पुत्र हैं जो चिकित्सक हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की है।

Similar News