चंदौली में निजी स्कूलों की मनमानी : वार्षिकोत्सव के नाम पर छात्रों से वसूली,800 से 1000 रुपए की लूट

Update: 2024-12-05 14:51 GMT


ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली

चंदौली/बबुरी: जनपद चंदौली में निजी स्कूल राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन की मनमानी के आगे सभी बौने साबित हो रहे हैं। बता दें कि उक्त स्कूल का प्रबंधन किसी न किसी तरह से अभिभावकों की जेब पर डाका डालने की फिराक में रहता है।

बुधवार को चंदौली जिले के मवैया गांव के राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें भाग लेने वाले बच्चों से ड्रेस के नाम पर उक्त स्कूल द्वारा एक एक हजार रुपए प्रति बच्चा लेकर स्कूल से कपड़े दिए जाने की बात अनेक गार्जियन ने बताई है। जबकि किसी भी निजी स्कूल द्वारा बच्चों के पालकों से फीस के अलावा पुस्तकों, ड्रेस, कपड़ों आदि के लिए रुपए लेने की मनाही है। स्कूल से कोई भी चीज प्रदान नहीं की जा सकती। इसके बजाय दुकानों से देने के निर्देश हैं। वहीं लोगों ने आरोप लगाया है कि उक्त स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों को घंटों खुले आसमान तले सर्दी में जमीन पर बिठाया गया। अनेक गार्जियन भी खुले में बैठे रहे। जबकि कुछ खास लोगों के लिए अलग व्यवस्था रही।

बच्चों के गार्जियन द्वारा आरोप लगाया गया जो भी नाश्ता था नाश्ते में वीआईपी लोगों के लिए अलग व्यवस्था थी और गार्जियनों के लिए अलग व्यवस्था थी गार्जियन इस भेदभाव को देखते हुए काफी नाखुश दिखे। हालांकि यह देखना लाजिमी होगा कि निजी स्कूलों के इस मनमानी पूर्ण रवैए के ऊपर बेसिक शिक्षा अधिकारी और संबंधित विभाग क्या कुछ कार्रवाई अमल में लाता है, या मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। और, निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों की जेब लूटने की छूट कब तक जनपद में लागू रहता है।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: