अखंड सनातन परिवार ने मनाया 6 दिसंबर शौर्य दिवस

Update: 2024-12-06 05:08 GMT

आज 6 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक और बेहद संवेदनशील दिन माना जाता है. आज के ही दिन अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस किया गया था. अब तक मुस्लिम समाज इस दिन को 'काला दिन' और हिन्दू समाज के लोग इस शौर्य दिवस के रूप में मनाते आए हैं.

"जब बाबरी मस्जिद का विध्वंस किया गया था, तो हिंदू लोग इस दिन को 'शौर्य दिवस' के रूप में मनाते थे और मुस्लिम उस दिन को 'गम दिवस' के रूप में मनाते थे. लेकिन, जब से सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है, तब से सब कुछ ठंडा पड़ गया है. उन्हें एहसास हो गया है कि ये कोर्ट का आदेश था और अब वे कुछ नहीं कर सकते. जिसके बाद वो अब इसे गम दिवस के रूप में नहीं मनाते हैं. 

गर्व है!

6 दिसंबर का वह झटका,

ढांचा टूटा जैसे मटका।

हर ओर गूंजा एक ही नाम,

जय श्री राम! जय श्री राम!

अखंड सनातन परिवार ने आज 6 दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में गर्व और उल्लास के साथ मनाया। यह दिन हिंदू समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण का प्रतीक है, जब अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की राह में आने वाली बाधा का अंत हुआ।

इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने भगवान श्रीराम की आराधना की और भगवा ध्वज फहराकर अपने साहस और गौरव का प्रदर्शन किया।

संदेश

अखंड सनातन परिवार ने अपने संदेश में सभी हिंदुओं को शौर्य दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि हर हिंदू में साहस और शौर्य का संचार हो, ताकि भगवा परचम समस्त विश्व में लहराए।

नारा

हर दिल में बस एक ही नारा गूंज रहा था:

जय श्री राम! जय श्री राम!

यह दिन केवल अतीत की एक घटना का स्मरण नहीं है, बल्कि यह हमें प्रेरित करता है कि हम अपने धर्म, संस्कृति, और परंपराओं के लिए एकजुट रहें।

शौर्य दिवस की शुभकामनाएं!

भगवान श्रीराम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे .

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: