श्रीराम नवमी के बाद सपा का मिशन 2027 शुरू, अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे PDA अभियान का आग़ाज़

Update: 2026-02-07 06:27 GMT

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि 2027 अब दूर नहीं, और सत्ता वापसी की लड़ाई अब आर–पार की होगी। श्रीराम नवमी के अगले ही दिन अखिलेश यादव मिशन 2027 का औपचारिक ऐलान करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।

नोएडा से निकलने वाली PDA भागीदारी रैली सिर्फ़ रैली नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार के ख़िलाफ़ सामाजिक न्याय का खुला ऐलान होगी। पश्चिम से शुरू होकर यह अभियान पूरे प्रदेश में सरकार की नीतियों की पोल खोलेगा।

टिकट को लेकर अखिलेश यादव ने दो टूक फ़ैसला सुना दिया है-

  मठाधीश हों या कथित ठेकेदार, किसी की नहीं चलेगी

  पैरवी, दबाव और सौदेबाज़ी का खेल पूरी तरह बंद

सूत्रों की मानें तो टिकट की आस लगाए बैठे कई बड़े चेहरे अब बैचेन हैं। अखिलेश यादव ने साफ कह दिया है

“जिसमें दम होगा, वही मैदान में उतरेगा। मेरिट से समझौता नहीं, चाहे कोई कितना ही बड़ा नाम क्यों न हो।”

सपा नेतृत्व अब चुनाव को चेहरों की नहीं, जनता की लड़ाई बना रहा है। 2027 में मुकाबला सिर्फ़ सत्ता का नहीं, संविधान, आरक्षण और सम्मान बचाने का होगा।

Similar News