उत्तर प्रदेश में 2019 के बहुचर्चित हत्याकांड पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कबीर आदित्य नारायण तिवारी पर जल्द एक पुस्तक प्रकाशित होने जा रही

Update: 2023-02-15 16:24 GMT

हाल ही में बॉलीवुड फ़िल्म द वाई के लिए काम कर चुके फ़िल्म व वेबसीरीज लेखक वेदिक द्विवेदी उत्तर प्रदेश में 2019 के बहुचर्चित हत्याकांड पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कबीर आदित्य नारायण तिवारी पर एक पुस्तक लिखने जा रहे हैं। ऐसा उनके द्वारा कहा गया कि फिल्मी पर्दों पर भी उनके जीवन का चित्रण किए जाने की दिशा में काम किया जा रहा है। यह पुस्तक मार्च के महीने में प्रकशित होगी। लोगों में पुस्तक को लेकर काफी उत्सुकता भी है, हर कोई कबीर के जीवन व उनके साथ हुए षडयंत्र के बारे में पढ़ना चाहता है। देखना अहम होगा कि पुस्तक के माध्यम से कितने नए चेहरों या फ़िर किन रहस्यों का खुलासा होगा। कबीर का जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। जीवन के तमाम संघर्षों के बदौलत उन्होंने युवाओं व लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। 25 वर्ष में साजिश का शिकार हुए इस शख्स की मौत पर पूरा प्रदेश कांप गया था व वर्तमान सरकार का मंत्रिमंडल भी घर आया था। मामला अभी भी कोर्ट में है। पुस्तक से कई लोगों की नींद उड़ सकती है ऐसा वेदिक ने कहा।

Similar News