वाराणसी जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि एक गैस सिलिंडर एजेंसी को ही उन्होंने निशाना बना डाला। 147 भरे गैस सिलिंडर उठा ले गए बदमाश

Update: 2024-12-01 07:04 GMT

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव स्थित गैस सिलिंडर एजेंसी में शनिवार की रात बदमाश घुसे और गैस एजेंसी की रखवाली के लिए सो रहे कर्मचारी प्रमोद तिवारी और सीताराम पाल को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया।

बदमाश एजेंसी में रखे 147 भरे गैस सिलिंडर मालवाहक पर लादकर उठा ले गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी पाकर मिर्जामुराद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

एजेंसी के प्रबंधक संजय तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करते हुए मौके पर पहुंचा तो देखा कि 147 भरे गैस सिलिंडर गोदाम से गायब हैं। मामले को लेकर पुलिस महकमें में हड़कंप मचा है। छानबीन के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। 

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: