सैयदराजा नगर पंचायत चुनाव: अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस समेत 06 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भरा परचा,04 दिसंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच...

Update: 2024-12-03 16:14 GMT


ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली

चंदौली/सैयदराजा: जनपद चंदौली के सैयदराजा नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां बढ़ चुकी हैं। राजनीतिक दलों के साथ ही नगर वासियों में भी चुनाव की घोषणा होते ही प्रत्याशियों को लेकर ऊहापोह की स्थिति बन गई है। मंगलवार का दिन नामांकन पत्र प्रस्तुत करने का अंतिम दिन था। भाजपा, कांग्रेस समेत पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने परचा भरकर चुनाव को दिलचस्प मोड़ पर ला दिया है। वहीं सपा द्वारा कोई अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा नहीं किए जाने के बाद लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है, लोगों की माने तो इसका कारण स्थानीय सपा नेताओं के बीच खींचातानी वजह बताई जा रही है।

विदित हो कि सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी रीता मद्धेशिया निर्वाचित हुई थीं,लेकिन कार्यकाल के एक साल के अंदर ही उनकी मौत हो गई थी। जिससे नगर पंचायत सैयदराजा की सीट खाली चल रही थी। शासन स्तर से उपचुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मियों में बढ़ोत्तरी हो गई है।

बता दें कि सैयदराजा विधानसभा के भाजपा विधायक सुशील सिंह के लिए यह नगरीय सीट हमेशा साख पर बन आती है। हालांकि सैयदराजा नगर पंचायत का चुनाव इस बार खास टक्कर देना वाला साबित हो सकता है। इसका मुख्य कारण सपा द्वारा किसी को भी उम्मीदवार नहीं बनाया जाना बताया जा रहा है। बता दें कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को भारी गहमागहमी के बीच भाजपा अधिकृत प्रत्याशी आभा जायसवाल पत्नी रोहित जायसवाल एवं कांग्रेस से शहनाज पत्नी जहांगीर के अलावा 06 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी विराग पांडेय के समक्ष दाखिल कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन आज नामांकन पत्रों को दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में आभा जायसवाल भाजपा, शहनाज कांग्रेस, इशरत खातून निर्दलीय, विजया लक्ष्मी निर्दलीय, शहनाज निर्दलीय, सवीना बेगम निर्दलीय, श्वेता गुप्ता निर्दलीय और उम्मे अविबा शामिल हैं।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: