अपहरणकर्ताओं को कप्तानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

Update: 2025-02-20 01:03 GMT


आशुतोष शुक्ल बस्ती

अपहरणकर्ताओं को कप्तानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

- थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 28/25 धारा 115(2), 352, 140(1) BNS से सम्बन्धित तीन अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

कप्तानगंज बस्ती - आज दिनांक 19.02.2025 को प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेन्द्र कुमार मिश्र मय हमराह मय उ0नि0 मु0 इस्लाम खां, का0 एसपी चौहान, निरीक्षक(अपराध) राजेश विश्वकर्मा , उ0नि0 प्रहलाद यादव, उ0नि0 मोहम्मद रफी खां, उ0नि0 रविन्द्र यादव के मय सरकारी वाहन जिप्सी UP51G0233 चालक आरक्षी यशवन्त यादव, व सरकारी वाहन UP51G 0317 चालक हे0का0 रामेश्वर यादव, द्वारा मु0अ0सं0 28/25 धारा 115(2), 352, 140(1) BNS से सम्बन्धित तीन नफर अभियुक्त 1.अजीत चौधरी पुत्र खदेरू प्रसाद निवासी रतनपूर थाना रुधौली बस्ती, 2. विशाल वर्मा पुत्र प्रेम चन्द्र वर्मा निवासी मालवीय रोड बस्ती,ग्राम लालापुर थाना कोतवाली जनपद अम्बेडकर नगर 3. रवि प्रकाश चौश्री पुत्र कृपा निधान निवासी रतनिया थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर को आज समय करीब 01.26 बजे रात्रि मे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के पास से बरामद 01 अदद वाहन स0 UP32NE9100 चार पहिया कब्जा पुलिस मे लेकर वाहन को 207 mv act मे सीज किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए तीनो अभियुक्तो को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक: 18/02/25 को शाम करीब 06.40 बजे श्री सन्दीप यादव पुत्र झिकान यादव निवासी ग्राम फेरसहन थाना कप्तानगंज जिला बस्ती को जबरजस्ती पैसा लेने के लिए गाली गुप्ता देते हुए मारते पीटते हुए जबरजस्ती गाडी में खीच कर अभियुक्तगण 1.अजीत चौधरी पुत्र खदेरू प्रसाद निवासी रतनपूरा थाना रुधौली बस्ती, 2. विशाल वर्मा पुत्र प्रेम चन्द्र वर्मा निवासी मालवीय रोड बस्ती,ग्राम लालापुर थाना कोतवाली जनपद अम्बेडकर नगर 3. रवि प्रकाश चौश्री पुत्र कृपा निधान निवासी रतनिया थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर द्वारा बैठा लेना वहा मौजूद लोगो द्वारा अभियक्तगणो का पीछा करने पर चलगी गाडी मे संदीप यादव उपरोक्त को धक्का देकर पकडे जाने के डर से गिराकर भाग जाना ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

1.अजीत चौधरी पुत्र खदेरू प्रसाद निवासी रतनपूरा थाना रुधौली बस्ती,

2. विशाल वर्मा पुत्र प्रेम चन्द्र वर्मा निवासी हाल पता मालवीय रोड बस्ती,स्थायी पता ग्राम लालापुर थाना कोतवाली जनपद अम्बेडकर नगर

3. रवि प्रकाश चौश्री पुत्र कृपा निधान निवासी रतनिया थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज श्री उपेन्द्र कुमार मिश्र जनपद बस्ती।

2. निरीक्षक(अपराध) श्री राजेश विश्वकर्मा थाना कप्तानगंज, बस्ती

3.उ0नि0 मु0 इस्लाम खां थाना कप्तानगंज, बस्ती

4.उ0नि0 प्रहलाद यादव थाना कप्तानगंज, बस्ती

5. उ0नि0 मोहम्मद रफी खां थाना कप्तानगंज, बस्ती

6. उ0नि0 रविन्द्र यादव थाना कप्तानगंज, बस्ती

7.आरक्षी यशवन्त यादव थाना कप्तानगंज, बस्ती

8.का0 एसपी चौहान थाना कप्तानगंज, बस्ती

Similar News