आयकर विभाग द्वारा आयोजित संवादात्मक आउटरीच कार्यक्रम

Update: 2024-12-15 05:36 GMT


वाराणसी, मक़बूल आलम रोड स्थित आयकर भवन के कांफ्रेंस हॉल में आज आयकर विभाग ने आयकर बार एसोसिएशन, वाराणसी और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई), वाराणसी शाखा के सहयोग से एक संवादात्मक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पुनीत कुमार, आईआरएस, आयकर आयुक्त (छूट), उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड थे।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर पेशेवरों, ट्रस्ट और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयकर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री असीम ज़फर ने मुख्य आयुक्त का औपचारिक परिचय कराया। आयकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रकाश गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया और मुख्य आयुक्त को स्मृति चिन्ह भेंट किया। महासचिव श्री शशिकांत शुक्ला ने आयुक्त को अंगवस्त्रम प्रदान किया।

पूर्व अध्यक्ष श्री अरविंद शुक्ला ने विषय परिचय दिया और करदाताओं और कर पेशेवरों द्वारा छूट मामलों में आ रही कठिनाइयों पर प्रकाश डाला। मुख्य आयुक्त श्री पुनीत कुमार ने विवाद से विश्वास योजना (डीटीवीएसवीएस) की जानकारी दी और उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष श्री सुभाष चंद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आयकर अधिकारी (छूट), वाराणसी श्री आर. एस. सरोज सहित अन्य आयकर अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: