तंत्र ही ईश्वर प्राप्ति का सबसे सरल मार्ग : अघोरी वैद्यनाथ

Update: 2024-12-14 12:55 GMT


महाकाल भैरव मंदिर वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस आयोजित हुआ कार्यक्रम

बहराइच। शहर के त्रिमुहानी घाट श्मशान पर स्थित श्री श्री महाकाल भैरव मंदिर के सप्तम दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस महाराजाधिराज बाबा महाकाल भैरव का महाभिषेक किया गया इसके बाद अष्ट भैरव पूजन,चौसठ योगिनी पूजन,मात्रिका पूजन के साथ महाकालिका पूजन किया गया। श्री श्री काल भैरव श्मशान घाट सेवा मण्डल के तत्वाधान में शहर के स्वर्ग धाम त्रिमुहानी घाट स्थित महाकाल भैरव मन्दिर पर सप्तम वार्षिकोत्सव का आयोजन चल रहा है। जिसके क्रम में आयोजन के प्रथम दिवस उत्तरदिशानी अघोर अखाड़ा परिषद तारा पीठ के नाथ योगी नटेश्वरी पंथ के साधक श्री श्री 1008 अघोरी बाबा वैद्यनाथ,अघोरी बाबा ज्ञानी नाथ महाराष्ट्र के अघोरी बाबा अविनाश नाथ,अघोरी बाबा उतुल अघोरी बाबा गणेश नाथ एवं गुजरात के नाथ योगी अघोरी बाबा शिवनाथ योगी के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजक शाक्त ईशान रजनीश ने महाकालिका पूजन किया। इस दौरान महाराजाधिराज महाकाल भैरव को षोडशोपचार पूजन भी दिया गया।

बाबा वैद्यनाथ अघोरी ने बताया कि तंत्र मार्ग ईश्वर को प्राप्त करने का सबसे सरल मार्ग है। यदि स्वच्छ मन से ईश प्राप्ति के लिए अनुष्ठान किया जाए तो तंत्र मार्ग से ईश्वर प्राप्ति सूक्ष्म समय में सम्भव है। कहा कि आज कई नकली तांत्रिकों के कारण तंत्र मार्ग को हीन भावना से देखा जाने लगा है जबकि तंत्र उपासना,भक्ति और ईश्वर प्राप्ति का सबसे सरल मार्ग है।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: