खरमास में करें इन चीजों का दान, सभी समस्याओं का होगा निपटारा

Update: 2024-12-12 16:51 GMT

रविवार, 15 दिसंबर को सूर्य देव बृहस्पति की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे खरमास (Kharmas 2024) की शुरुआत हो रही है। इस दिन को धनु संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस अवधि में शुभ कार्य जैसे विवाह, ग्रह प्रवेश आदि नहीं किए जाते। क्योंकि यह माना जाता है कि इस अवधि में सूर्य देव की ऊर्जा की प्रभावशीलता कम हो जाती है, जिससे किसी भी शुभ कार्य का अच्छा परिणाम प्राप्त नहीं होता।

मिलेंगे अच्छे परिणाम

खरमास में दान-पुण्य करने का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे यदि आप इस अवधि में गरीबों व जरूरतमंद लोगों को अनाज जैसे गेहूं, चावल आदि का दान करते हैं, तो इससे आपको जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इसी के साथ आप खरमास में गर्म कपड़े और कंबल आदि का दान भी कर सकते हैं।

खरमास में सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए आपको लाल कपड़े, गुड़, मूंगफली, काले चने आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से साधक की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। जिससे साधक के लिए धन-वैभव में वृद्धि के योग बनने लगते हैं।

मिलेगी बृहस्पति देव की कृपा

खरमास को बृहस्पति देव की कृपा प्राप्ति के लिए भी खास माना जाता है। बृहस्पति देव को ज्ञान का कारक माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी बृहस्पति देव की कृपा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको खरमास में पीली रंग की चीजों का दान करना चाहिए।खरमास में सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए आपको लाल कपड़े, गुड़, मूंगफली, काले चने आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से साधक की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। जिससे साधक के लिए धन-वैभव में वृद्धि के योग बनने लगते हैं।

मिलेगी बृहस्पति देव की कृपा

खरमास को बृहस्पति देव की कृपा प्राप्ति के लिए भी खास माना जाता है। बृहस्पति देव को ज्ञान का कारक माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी बृहस्पति देव की कृपा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको खरमास में पीली रंग की चीजों का दान करना चाहिए।

इन चीजों का भी कर सकते हैं दान

खरमास की अवधि में पीतल या फिर स्टील के बर्तनों का दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। इससे साधक को पारिवारिक कलह की स्थिति से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख, शांति बनी रहती है। इसी के साथ अगर आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है, तो ऐसे में आप केसर का दान कर सकते हैं।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: