वैश्य समाज की राजनीतिक पार्टी भामाशाह भारतीय जन पार्टी ने कुलदीप गुप्ता को नियुक्त किया प्रदेश महासचिव

Update: 2024-12-10 05:29 GMT


लखनऊ

वैश्य समाज की राजनीतिक पार्टी भामाशाह भारतीय जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत गुप्ता के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने मूल निवासी लखीमपुर खीरी एवं वर्तमान निवासी लखनऊ को पार्टी का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।

इस मनोनयन पर कुलदीप गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज इस देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है लेकिन आज समाज की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है, आए दिन समाज के लोगो के साथ लूट,हत्या,डकैती,ठगी जैसी घटनाएं घटित हो रही है लेकिन राजनीतिक रूप से बेहद कमजोर वैश्य समाज के पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है।

हमारी पहली प्राथमिकता वैश्य समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत कर के संख्या बल के आधार पर उनको राजनीतिक भागीदारी दिलाना तक उनके हक,अधिकार के लिए आवाज बुलंद करना होगा।

वैश्य समाज के शोषित, पीड़ित,वंचित लोगो को शासन,प्रशासन से लेकर हर तरह की कानूनी मदद उपलब्ध करवाना होगा।

कुलदीप गुप्ता के मनोनयन पर वैश्य समाज के युवाओं में हर्ष का माहौल है समाज के युवाओं का कहना है कि अब वैश्य समाज को व्यापार के साथ साथ राजनीति में भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए।

भामाशाह भारतीय जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने कहा कि कुलदीप गुप्ता जैसे पढ़े लिखे नौजवानों को आगे आकर समाज की इस लड़ाई में सहयोग करना चाहिए।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: