अधिकारों के लिये एकजुट हों कर्मचारी- रामअधार पाल

Update: 2024-12-07 04:30 GMT


आशुतोष शुक्ला बस्ती

पदाधिकारियों को दिलायी शपथः एकजुटता पर जोर

अधिकारों के लिये एकजुट हों कर्मचारी- रामअधार पाल

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आर.टी.ओ. सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि देश के साथ ही उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारी कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उनके अधिकारों को एक-एक कर छीना जा रहा है। लम्बे संघर्ष के बावजूद केन्द्र और राज्य की सरकार पुरानी पेंशन बहाल करने को तैयार नहीं है। अभी तक आठवे वेतन आयोग का गठन तक नहीं किया गया। सरकारी नौकरियों को सीमित कर देने का प्रायोजित षड़यंत्र चल रहा है। ऐसे में हमें अपने अधिकारों के लिये एकजुटता बढाकर संघर्ष तेज करना होगा।

शपथ ग्रहण के दौरान विनीतराज श्रीवास्तव अध्यक्ष, आशुतोष तिवारी उपाध्यक्ष, महेश कुमार मंत्री, विनोद श्रीवास्तव संगठन मंत्री और प्रेम सागर को कोषाध्यक्ष पद पर शपथ दिलाया गया।

राजस्व संग्रह अमीन संघ के पूर्व अध्यक्ष उमेश वर्मा, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य ने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने कर्तव्यों के पालन के साथ ही अधिकारों के लिये एकजुट रहे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सभाजीत पाल, रमेश कुमार, बिन्नू सिंह, श्वेता सिंह, सूर्यभान, आर.आई.टी. संजय दास के साथ ही विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: