चंदौली: सरेराह अज्ञात बदमाशों ने ऑटो चालक पर धारदार हथियार से वार कर किया लहूलुहान, मचा हड़कंप... मामले को दुर्घटना का एंगल देने में जुटी अलीनगर थाना पुलिस...!

Update: 2024-12-07 02:13 GMT


ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली

चंदौली/अलीनगर: खबर जनपद चंदौली से है जहां अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधना मोड़ के पहले गुल्ली के पोखरा के समीप नेशनल हाईवे किनारे शुक्रवार की देर रात एक ऑटो चालक पर अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोक धारदार हथियार से हमला बोल दिया। ऑटो चालक पर कई बार बदमाशों ने वार कर लहूलुहान कर दिया, हालांकि किसी तरह जान बचाकर ऑटो चालक भागकर रेवसा गांव के समीप पहुंचकर अपने परिचितों को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ऑटो चालक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक उसकी इलाज में जुटे हैं।

कहानी कुछ इस कदर घटी ...

बता दें कि अलीनगर थाना क्षेत्र के मनोहर पुर गोधना गांव निवासी सूरज कुमार ( 22 वर्ष) पुत्र श्यामा प्रसाद पेशे से ऑटो चालक है। घायल आटो चालक के रिश्तेदार चंदन ने बताया कि घर वापसी के दौरान गुल्ली पोखरा के समीप कुछ अज्ञात बदमाशों ने सूरज का रास्ता रोक उसपर जानलेवा हमला बोल दिया। युवक पर धारदार हथियार से कई बार हमला बोल उसे लहूलुहान कर दिया। घटनास्थल से किसी तरह जान बचाकर सरोज भागकर रेवसा गांव के समीप अपने परिचित के पास पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची अलीनगर थाना पुलिस ने घायल युवक को एनएचएआई एम्बुलेंस के माध्यम उचित इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाकर घटनाक्रम की जांच - पड़ताल में जुट गई।

हालांकि आपको बता दें कि बदमाशों के चंगुल से किसी प्रकार जान बचाकर भागे ऑटो चालक की ऑटो को लेकर भाग रहे बदमाशों द्वारा हाइवे किनारे खड़ी कंटेनर में जोरदार टक्कर हो गई और बदमाश ऑटो को छोड़कर मौके से फरार हो गए।जानकारी के आधार पर पुलिस कंटेनर और आटो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है, फिलहाल कंटेनर चालक हादसा घटित होने के बाद मौके से फरार है।

घटनाक्रम के बाबत अलीनगर थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा की माने तो यह दुर्घटना से जुड़ा मामला है। जबकि पीड़ित युवक के रिश्तेदार ने बताया कि लुट की नियत से अज्ञात हमलावरों द्वारा घटना को अंजाम देते हुए धारदार हथियार से वार कर युवक को लहूलुहान किया गया है। वहीं धारदार हथियार से हमला होने की पुष्टि जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा भी की गई है,हालांकि घायल युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों द्वारा ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: