चंदौली: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता की लाश,घर छोड़कर फरार हुआ पति, जांच में जुटी पुलिस...

Update: 2024-12-05 07:57 GMT


ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली

चंदौली: खबर जनपद चंदौली से है जहां सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत वार्ड नंबर 15 जयप्रकाश नगर में बुधवार की देर रात एक विवाहिता की लाश फंदे से लटकी हुई मिली। घटना से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस महिला का शव फंदे से उतार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। हालांकि पूरे घटनाक्रम में विवाहिता की मौत के बाद से ही पति फरार चल रहा है। मृतक विवाहिता के मायके पक्ष द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि नगर पंचायत चंदौली के जयप्रकाश नगर वार्ड नंबर 15 निवासी प्रभात बारी की शादी पांच वर्ष पूर्व जूही 29 वर्ष के साथ हुई थी। दोनों को शादी के बाद दो मासूम बच्चे हैं। बुधवार को किसी कारण वश घर के सीलिंग फैन में लटकने से विवाहिता की मौत हो गई। घरवालों ने किसी को सूचना दिए बिना फांसी के फंदे से विवाहिता के शरीर को उतारकर नजदीकी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी हाउस पर भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने बताया पति प्रभात द्वारा पत्नी जूही को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। कई बार समझाने के बाद भी प्रभात अपनी आदतों में सुधार नहीं किया। मृतका के चचेरे भाई मोनू ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि घटना के बाद से ही पति प्रभात घर से फरार है।

घटना के संबंध में सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुलिस प्रत्येक पहलुओं की जांच - पड़ताल में जुटी है।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: