लंका व तेलंगाना जाएंगे दीपक, रामराज्य और समाजवाद पर कई कार्यक्रम प्रस्तावित
हिंदी के पक्ष में जनमत बनायेंगे मिश्र
प्रख्यात समाजवादी चिंतक व बौद्धिक सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्र 5 दिसंबर से पाक्षिक प्रवासीय यात्रा पर समाजवादियों एवं हिंदी भाषियों से संवाद करने के लिए तेलंगाना और श्री लंका जाएंगे जहां रामराज्य, राष्ट्रीयता व समाजवाद विषयक कई व्याख्यान, संगोष्ठियां और परिचर्चायें प्रस्तावित हैं । श्री मिश्र 6 और 7 को लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित रेड हिल, हैदराबाद में स्थित केशव राव जाधव सभागार में समाजवाद का भविष्य विषयक दोदिवसीय संगोष्ठी में सहभाग करेंगे । दूसरे दिन 7 दिसंबर को दीपक का भाषण समाजवाद के नवोत्थान विषय पर होगा । इसके बाद 8 दिसंबर को बंजारा हिल्स स्थित नेताजी बोस भवन में हिंदी-तेलुगु संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करेंगे जिसकी अध्यक्षता इल्लुरी अच्युत रामाराव करेंगे ।९ दिसंबर को लोहिया विचार मंच के अध्यक्ष टी गोपाल सिंह के साथ परिचर्चा में सम्मिलित होने के बाद ११ दिसंबर को निगंबो (श्रीलंका) में हेक्टर अभयवर्धने अनुस्मरणा देशानय में सहभाग करने के लिए लंका जाएंगे । वहां दीपक सीताराम राज्य और समाजवाद विषय पर व्याख्यान देंगे । लंका में दीपक भारत की सुरक्षा परिषद की सदस्यता और हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के वैश्विक अभियान के पक्ष में जनमत बनायेंगे । दीपक , माता सीता अग्निपरीक्षा स्थल भी जाएंगे । उल्लेखनीय है कि अपनी पिछली यात्रा के दौरान दीपक ने सीता अग्निपरीक्षा स्थल और सीता मंदिर के लिए तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रो तिस्सा वितर्ना और नायक्कारा से मिले थे जिसके सार्थक परिणाम जगजाहिर है। दीपक को लंका में हेक्टर अभयवर्धने सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है । हेक्टर राममनोहर लोहिया द्वारा प्रकाशित मैनकाइंड के संपादक मंडल के सदस्य थे । उनकी गणना लंका के वैश्विक नेताओं, विद्वानों और विचारकों में की जाती है ।
( फाइल फोटो - सीता मंदिर में स्थापित मूर्ति , अग्निपरीक्षा स्थल के प्रभारी भंते, प्रो तिस्सा व नायक्कारा के साथ दीपक, )