चंदौली: आपराधिक कृत्यों से समाज में भय का माहौल पैदा करने वाले चार शातिर अभियुक्तों पर हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई...
ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली
चंदौली: खबर जनपद चंदौली से है जहां एसपी आदित्य लांगहे के निर्देशन में जनपद चंदौली में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार यादव एवं क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चकरघट्टा भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में गोवंशो की तस्करी को अंजाम देने वाले चार शातिर गौ तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई गई है। बता दें कि चकरघट्टा थाना क्षेत्र में काफी समय से इन अभियुक्तों द्वारा गैंग बनाकर गौ तस्करी के गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने गौ तस्करी गैंग के सरगना राजेश यादव, सदस्य बसंतू बियार, करन कुमार एवं सवरू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
बता दें कि इन अभियुक्तों द्वारा आपराधिक कृत्यों को अंजाम देकर समाज में भय का माहौल बनाया जा रहा था। इनका एक संगठित गिरोह है, जो अपने आर्थिक एवं दुनियाबी लाभ हेतु गो तस्करी जैसे अपराध को कारित करते थे। इस संबंध में चकरघट्टा थाना प्रभारी ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जिनके द्वारा गौ तस्करी जैसे आपराधिक कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा था। इनके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई गई है।