सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास गोली चली

Update: 2024-12-04 04:29 GMT

पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष्र सुखबीर बादल पर हमला किया गया है। स्वर्ण मंदिर में उन पर गोली चलाई गई है। वे श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से दी गई धार्मिक सजा भुगतने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात सुबह नाै बजे के बाद उस समय हुई जब सुखबीर सेवादार की भूमिका निभाने के लिए मेन गेट पर तैनात थे। वहीं दरबार साहिब में गोली चलने की आवाज से संगत में दहशत का माहाैल पैदा हो गया।

दल खालसा का है आरोपी

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान नारायण सिंह चाैड़ा के ताैर पर हुई है। आरोपी डेरा बाबा नानक का है और वह दल खालसा से संबंधित बताया जा रहा है। गोली चलाने के बाद पुलिस कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी का हाथ ऊपर कर दिया जिससे गोली हवा में चल गई। वारदात मेन गेट के सामने हुई।

मंगलवार को भी स्वर्ण मंदिर में आया था आरोपी

सूत्रों के अनुसार, आरोपी मंगलवार को भी श्री हरमंदिर साहिब में घूमता देखा गया था। वहीं खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस भी अलर्ट थी और उस पर नजर रख रही थी। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सुखबीर बादल की सुरक्षा में कोताही बरती है। 

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: