वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में अब मोबाइल नंबर अपडेट कराना हुआ अनिवार्य, अन्यथा भरना पड़ेगा भारी जुर्माना: डा. सर्वेश गौतम...

Update: 2024-12-03 15:27 GMT


ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली

चंदौली: जनपद चंदौली के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सर्वेश गौतम ने सभी वाहन स्वामियों के लिए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि परिवहन कार्यालय में पंजीकृत समस्त वाहनों के स्वामियों को सूचित किया जाता है कि वे अपना वर्तमान मोबाईल नम्बर अपने वाहन में रिकार्ड में दर्ज कर लें। यदि वाहन का चालान होता है अथवा वाहन के प्रपत्रों जैसे-टैक्स, फिटनेस, प्रदूषण, परमिट आदि की वैधता समाप्त होने वाली होती है तो परिवहन पोर्टल द्वारा इसकी सूचना वाहन में रिकार्ड में दर्ज रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर प्रेषित की जाती है।

घर बैठे भी कर सकते हैं मोबाइल नंबर अपडेट...

सहायक संभागीय अधिकारी डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि वाहन स्वामी घर बैठे ही आधार अथॉटिकेशन के माध्यम से अपने वाहन पर मोबाईल नम्बर का अपडेशन ऑनलाईन-https://vahan.parivahan.gov.in/vahanservice पर कर सकते है।

परिवहन कार्यालय पहुंचकर भी करा सकते हैं मोबाइल नंबर अपडेट...

उन्होंने इस सूचना के बाबत कहा कि सुविधानुसार कार्यालय में आवेदन पत्र के माध्यम से भी करा सकते हैं। मोबाईल नम्बर अपडेट होने की दशा में वाहन स्वामी परिवहन विभाग की ऑन लाईन सर्विसेज का भी लाभ उठा सकते है। यदि वाहन स्वामी अपना मोबाईल नम्बर अपडेट नहीं करते हैं तो इसकी समस्त जिम्मेदारी वाहन स्वामी की स्वयं होगी।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: