यूपी सरकार के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, बोले- 'हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है'

Update: 2024-12-03 10:21 GMT

उत्तर प्रदेश के अमेठी में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने  रामकथा के मंच से कहा कि 'हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है'। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। अब लोग इस पर अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यूपी सरकार में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रामकथा में पहुंचे थे। वह मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने कह दिया कि 'हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है'। इस दौरान मंच पर उनके साथ उनके बेटे मौजूद थे। मयंकेश्वर शरण सिंह जिले की तिलोई विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं। सूबे के राज्यमंत्री हैं।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: