सनातन धर्म संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे:रवि गिरी
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन
आनन्द गुप्ता/के0के0 सक्सेना
बहराइच।नगर में जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर और श्री सिद्धनाथ पीठ पीठाधीश्वर स्वामी रवि गिरी जी की अगुवाई में हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के पर हो रहे हिंसा के विरोध में जनाक्रोश रैली के माध्यम से विशाल प्रदर्शन किया।
हिंदू रक्षा समिति के नेतृत्व में सभी संगठन मंगलवार को जीजीआईसी ग्राउंड पर एकत्र होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट तक जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के विरुद्ध जिलेभर के तमाम हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। हिंदू रक्षा समिति बहराइच सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों ने एकजुट होकर मंगलवार को जीजीआईसीग्राउंड पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, निवर्तमान अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, सांसद आनन्द गोड, विधायक सुभाष त्रिपाठी, अनुपमा जायसवाल, सुरेश्वर सिंह, पद्मसेन चौधरी, जूना अखाड़ा के नागा साधु थानापति ह्रदेश गिरी,थानापति नागा साधु उमाकांत गिरी, हरजीव अग्रवाल , भाजपा नेता, अशोक गुप्ता, दीपक सोनी दाऊ जी, सिद्धार्थ सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण व नगर क्षेत्र के हिंदुओ ने जनाक्रोश रैली में शामिल होकर विरोध प्रदर्शन किया।आक्रोशित हिन्दू
हाथों में तख्ती लेकर अपना विरोध प्रदर्शन के द्वारा व्यक्त किया। इस अवसर पर जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर एवं श्री सिद्धनाथ पीठ के महंत स्वामी रवि गिरी जी महाराज ने कहा कि हिन्दुओं पर अत्याचार कदापि बर्दाश्त नहीं किया जावेगा और हिंदुओं का उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध यह धर्म की लड़ाई जारी रहेगी। सनातन धर्म संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने वालों का मुंहतोड़ जवाब देने हेतु अब हिन्दू जाग उठा है।इस सम्बंध में जानकारी देते हुए आयोजक धनंजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद लगातार हिंदुओं के खिलाफ हिंसा हो रही है। पिछले दिनों ही हिंसा के खिलाफ आवाज उठानेबवाले चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार कर लिया गया। आंदोलन के माध्यम से भारत सरकार से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर ठोस कदम उठाने सम्बन्धी ज्ञापन दिया गया।इस दौरान शांति व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए प्रदर्शन के दृष्टिगत चप्पे चप्पे पर भारी संख्या में आरएएफ, पीएसी, पुलिस के जवान ड्यूटी पर लगाये गए थे।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी सुबह से ही नगर में पैदल गश्त करते रहे।