जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री राघवाचार्य जी के श्रीमुख से प्रवाहित होने वाली श्रीराम कथा के शुभारंभ

Update: 2024-12-02 07:01 GMT

लखनऊ 2 दिसम्बर

राजधानी लखनऊ के मोती महल लान में 25 दिसम्बर से 02 जनवरी तक आयोजित जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री राघवाचार्य जी के श्रीमुख से प्रवाहित होने वाली श्रीराम कथा के शुभारंभ में होने वाली कलश यात्रा के संदर्भ में मानसी तिवारी के संयोजकत्व में भुइयन देवी मन्दिर राजा जी पुरम में बैठक बुलाई गई।जिसमें हनुमान सेतु से आरम्भ होकर मोती महल लॉन तक समापन होने वाली यात्रा को भव्य बनाने की चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता रीता शर्मा,शीतल शैलेन्द्र द्वारा तथा संचालन श्रीराम कथा के संयोजक आचार्य डॉ सप्तर्षि मिश्र एवं अधिवक्ता संजीव पाण्डेय द्वारा किया गया।

श्रीराम कथा के शुभारंभ पर आयोजित लोक विख्यात विद्वान अजय याग्निक जी द्वारा सुन्दर काण्ड की चर्चा हुई,और पूज्य राघवाचार्य जी महाराज की राम कथा में सन्त सम्मेलन को दिव्यता प्रदान करने के लिए क्षेत्रीय सन्त - महात्माओं को भी आमंत्रित किये जाने के लिए अजय तिवारी व प्रेम तिवारी जी को दायित्व दिया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जगह जगह कथा के प्रचार प्रसार हेतु जगह जगह कलश यात्रा हेतु लोगो महिलाओं को पीले वस्त्र में समलित होने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि आम जनमानस में धर्म के प्रति जागरूकता आये।सभी महिला एवं पुरुषों ने कथा महोत्सव में आरंभ होने वाली शोभा यात्रा हनुमान सेतु से मोती महल लान तक एक ही रंग के वस्त्र धारण किए हुए हों, शोभा यात्रा 25 दिसम्बर को 11 बजे होना सुनिश्चित किया गया। कथा के शुभारंभ पर आयोजित लोक विख्यात विद्वान अजय याग्निक जी द्वारा सुन्दर काण्ड की चर्चा हुई,और पूज्य राघवाचार्य जी महाराज की राम कथा में सन्त सम्मेलन को दिव्यता प्रदान करने के लिए बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लखनऊ के विभिन्न स्थानों से कथा के कलश यात्रा हेतु महिलाओं को पीले वस्त्र में समलित होने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि जनमानस में सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़े।सभी महिला एवं पुरुषों ने कथा महोत्सव में आरंभ होने वाली शोभा यात्रा में एक ही रंग के वस्त्र धारण किए हुए हों इसको सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया गया, शोभा यात्रा 25 दिसम्बर को 11 बजे होना सुनिश्चित किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी सुधी जनों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि कथा में श्रोताओं को अधिक से अधिक लाना है।बैठक मेंसोमा दासनिशा श्रीवास्तव,मोना जी, बिंदु श्रीवास्तव, विजय लछमी पाण्डेय ,प्रमिला शर्मा,साधना शर्मा, उमा (रजनी) मिश्रा,ममता गुप्ता,पूजा पाण्डेय

आदि उपस्थित रहे।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: