डीडीयू जीआरपी को मिली बड़ी कामयाबी: एक करोड़ रुपए कि चांदी की सिल्ली के साथ नगदी कैश बरामद,तीन अभियुक्त गिरफ्तार...

Update: 2024-12-01 11:55 GMT


ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली

चंदौली/डीडीयू नगर: खबर जनपद चंदौली से है जहां डीडीयू जंक्शन की जीआरपी पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बता दें कि रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध और अपराधियों की धरपकड़ के बाबत जीआरपी जवानों द्वारा लगातार रूटीन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को डीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1/2 पर चेकिंग के दौरान शौचालय के समीप तीन संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पिट्ठू बैग और ट्राली बैग में छिपाकर वाराणसी से कलकत्ता ले जाई जा रही 01 कुंतल 03 किलोग्राम 119 ग्राम चांदी की सिल्ली एवं तीन लाख 75 हजार नगदी बरामद हुआ। बरामद चांदी की सिल्ली और नगदी के बाबत कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने की वजह से तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आयकर विभाग और जीसीटी टीम को सूचित कर दिया गया है, आगे जीआरपी पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।

बता दें कि जीआरपी क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह के नेतृत्व में जीआरपी पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी जवानों द्वारा ट्रेनों और स्टेशन पर बढ़ते अपराध और अपराधियों की रोकथाम को लगातार रूटीन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1/2 के शौचालय के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े तीन व्यक्तियों से पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पिट्ठू बैग एवं ट्राली बैग में छिपाकर ले जाई जा रही एक कुंतल 03 किलोग्राम 119 ग्राम चांदी की सिल्ली व ईंट के साथ 03 लाख 75 हजार रुपए नगदी बरामद हुआ। बरामद चांदी की सिल्ली व ईंट समेत नगदी कैश के बाबत तीनों अभियुक्तों द्वारा कोई आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर तीनों अभियुक्तों राकेश कुमार यादव, सुदीप्तो मंडल एवं अभिजीत निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर आयकर विभाग एवं जीएसटी टीम को सूचित कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी डीडीयू नगर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान जीआरपी पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में जवानों द्वारा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1/2 से तीन संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं तलाशी के दौरान एक कुंतल 03 किलोग्राम 119 ग्राम चांदी की सिल्ली व ईंट के साथ ही 3 लाख 75 हजार रुपए नगदी कैश बरामद किया गया। बरामद चांदी की सिल्ली एवं ईंट समेत नगदी को अभियुक्तों द्वारा वाराणसी से कलकत्ता ले जाया जा रहा था। इनके द्वारा पूर्व में भी ट्रेन द्वारा इस प्रकार के कृत्य को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को कब्जे में लेकर आयकर विभाग एवं जीएसटी टीम को सूचित कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: