चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू,हुई विधिवत पूजा

Update: 2024-11-28 02:04 GMT


आशुतोष शुक्ला

बस्ती

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अठदमा चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ

बजाज हिन्दुस्थान शुगर लि0 अठदमा रूधौली, जनपद- बस्ती के पेराई सत्र 2024-25 का शुभारम्भ दिनांक 27.11.2024 को हुआ। पेराई सत्र के शुभारम्भ हेतु पूजा अर्चना पुरोहित श्री जर्नादन पाण्डेय जी के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ मुख्य यजमान इकाई प्रमुख श्री विवेक कुमार तिवारी जी के द्वारा हवन, पूजन किया गया। पेराई सत्र के शुभारम्भ हेतु गन्ना लेकर आये कृषक श्री पूरनलाल पुत्र जयन्ती ग्राम- बरहापुर को क्षेत्रीय विधायक श्री राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, अध्यक्ष, नगर पंचायत रूधौली श्री धीरसेन निषाद, उप जिलााकारी रूधौली श्री शाहिद अहमद, अध्यक्ष, सहकारी गन्ना विकास समिति, रूधौली, बस्ती, एवं बढ़नी, श्री पुष्कारादित्य सिंह, श्री प्रदीप सिंह एवं श्री संजय सिंह के द्वारा कृषक को फूल माला पहनाकर एवं ट्रैक्टर ट्राली की पूजा अर्चना कर ट्रैक्टर ट्राली की तौल कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सम्मानित कृषक कुंवर विक्रम सिंह, श्री विन्ध्याचल सिंह, श्री राम मनोहर चौधरी, श्री राम भवन शुक्ला एवं मिल के अधिकारियों में एच0आर0हेड जोनल श्री एन0के0 शुक्ला, श्री यू0 पी0 सिंह (डिस्टीलरी), श्री श्रवन कुमार, श्री मनोज कुमार त्रिपाठी, श्री शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं श्री सुनील कुमार सहित कर्मचारीगण तथा कृषणगण मौजूद रहे। इस अवसर पर इकाई प्रमुख महोदय मौके पर उपस्थिति सभी गणमान्य जनों से चीनी मिल के संचालन में सहयोग की अपील एवं आकांक्षा व्यक्त की, साथ ही साथ समस्त कृषकों से मिल को साफ- सुथरा एवं ताजा गन्ना आपूर्ति करने की भी अपील की।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: