सीएम योगी की माँ को कुशब्द कहने वाले मौलाना को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Update: 2026-03-31 10:39 GMT

बहराइच पुलिस ने पूछताछ के बाद भेजा जेल

अनुराग गुप्ता

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ को कुशब्द कहने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को बहराइच में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मौलाना से लगभग आधे घण्टे तक पूछताछ की उसके बाद उसे जेल भेज दिया। जेल ले जाते वक्त मौलाना लंगड़ाता हुआ नजर आया। वह झुककर चल रहा था। पुलिसकर्मी उसे सहारे से आगे लेकर चल रहे थे। मौलाना ने मास्क से अपना मुंह ढक रखा था।

बिहार राज्य के अमौर विधानसभा के एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान के अनुसार यूपी एसटीएफ ने मौलाना को सोमवार बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार किया था। मौलाना के खिलाफ विहिप विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ए पी सिंह ने आठ मार्च को नगर कोतवाली बहराइच में मुकदमा पंजीकृत कराया था।

जिलाध्यक्ष का आरोप था कि मौलाना ने रमजान के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ के खिलाफ अभद्र भाषाशैली का प्रयोग किया था। मौलाना का उद्देश्य समाज में अलगाव पैदा करना,दंगा भड़काना एवं कानून व्यवस्था को तार-तार करना था।

उल्लेखनीय है कि 6 मार्च को मौलाना का वीडियो शोसल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। जिसके बाद से तमाम हिन्दू संगठनों और भाजपा में उबाल आ गया था। सभी मौलाना पर कार्यवाही की मांग कर रहे थे।

मामले में बहराइच सहित प्रदेश के अन्य जिलों में मौलाना के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

वहीं विधायक अख्तरुल ईमान ने मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा था कि सोमवार देर शाम मौलाना को पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक से कुछ लोग उठाकर ले गए हैं। उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा था कि उनकी किडनैपिंग हुई है या यूपी एसटीएफ ने उन्हें उठाया है,मुझे ये पता नहीं है।

वो बयान,जिससे यू पी में मचा बवाल

मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी का वीडियो शोसल मीडिया पर सामने आने के बाद यूपी में बवाल मच गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने रमजान माह में बिहार में आयोजित एक धार्मिक जलसे में यह बातें कही हैं।

मौलाना ने कहा था, योगी जी की....भी आकर खा लेते। आप मटन खा लेते। आप मांस खा लेते। एक विवादित टॉपिक है,उधर नहीं जाऊंगा। उत्तर प्रदेश में पता है कैसा कानून बना है?पूछिये दिल साहब से,अगर किसी के पास योगी जी की..हमारे हिन्दू भाई बुरा नहीं मानियेगा। आई रिस्पेक्ट योर माता जी। हम आपके अकीदे का सम्मान करते हैं,लेकिन आपको दावत भी देते हैं कि इस्लाम से बेस्ट कोई अकीदा नहीं है। अगर ढाई सौ ग्राम तक योगी जी की....पाया जाए तो उनके घुटने से नीचे गोली से छेद करने का ऑर्डर है।

अब पढ़िए,मौलाना की सफाई

मामले में मौलाना ने सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया था,कहा कि

मेरा पुराण बयान काट-छांट कर एडिटेड के रूप में वायरल किया गया है। बयान को गलत सन्दर्भ में पेश कर मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि इस सफाई के बाद उनके समर्थकों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Similar News