श्रावस्ती में रविवार को लगेगा गुरु गोरखनाथ निःशुल्क चिकित्सा शिविर विशाल स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Update: 2026-02-07 11:01 GMT


अनवार खाँ मोनू /सीताराम गुप्ता

श्रावस्ती। जनपद के भिनगा नगर स्थित जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में आगामी रविवार, 08 फरवरी 2026 को गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के तत्वावधान में विशाल स्वास्थ्य मेला सह निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

शिविर में केजीएमयू (KGMU) लखनऊ, लोहिया संस्थान तथा विजय लक्ष्मी आई हॉस्पिटल से आने वाले विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। इस दौरान सामान्य रोगों के साथ-साथ आंख, त्वचा, हड्डी, शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियों की निःशुल्क जांच की जाएगी तथा आवश्यक दवाएं भी मुफ्त वितरित की जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार शिविर में लगभग 90 चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की टीम सेवाएं देगी। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।

इस स्वास्थ्य मेले के आयोजन में गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास, सेवा भारती, एकल अभियान, विश्व हिंदू परिषद, सीमा जागरण मंच, बनवासी आश्रम एवं आरोग्य भारती से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।

Similar News