अमेरिका: अर्कांसस के नाइट क्‍लब में बंदूकधारी ने बरसाईं गोलियां, 17 लोग घायल

Update: 2017-07-01 13:37 GMT
अमेरिका के अर्कांसस राज्‍य के एक नाइट क्‍लब में गोलीबारी की खबर है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, राज्‍य के लिटिल रॉक शहर में एक कंसर्ट के दौरान विवाद हो गया, जिसके बाद एक बंदूकधारी ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। घटना में 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्‍तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब ढाई के आसपास हुई। एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा था, मगर उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। संदिग्‍ध के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है मगर पुलिस का कहना है कि स्थिति किसी आतंकी या सक्रिय शूटर से जुड़ी नहीं लग रही।

Similar News