भाजपा महिला मोर्चा ने जरूरतमंदों को दी खाद्य सामग्री

Update: 2020-04-07 14:17 GMT

 बिलारी। नगर के थाना प्रांगण में भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष विनीता रस्तोगी ने क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। मंगलवार को दोपहर बाद भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष विनीता रस्तोगी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गरीब व असहाय महिलाओं को खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य उन गरीबों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है जो निश्चित रूप से गरीब हैं। इस दौरान भाजपा की अनेक कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

....... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Similar News