वाराणसी/सेवापुरी
जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार में स्थित डाकघर में गुरुवार की रात चोर तीन ताला काटकर डाकघर में प्रवेश कर गए और तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखा 372111 रूपया चुरा ले गए।घटना की जानकारी मिलते ही सीओं सदर अभिषेक पाण्डेय के साथ फोरेंसिक व डाग स्वायड की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बताया जाता है कि हाथी बाजार में कैलाश सिंह के कटरे मे है। शुक्रवार को सुबह जब उनके छोटे भाई दिनेश कुमार सिह जब छत पर अपने दुकान की कुंजी लेने गये तो उन्होंने देखा कि डाक घर के तीनों दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।जानकारी तत्काल उन्होंने उप डाक पाल धीरेन्द्र नाथ मिश्रा को इसकी जानकारी दी।सूचना मिलते ही उपडाकपाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जंसा पुलिस को दी।जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और अधिकारियों को दी मौके पर एसपी ग्रामीण मार्तण्ड प्रकाश सिंह व सीओ अभिषेक पांडेय के साथ फोरेंसिक व डाग स्वायड की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।मौके पर पहुंची सहायक अधीक्षक डाकघर पश्चिममंडल अजय कुमार मौर्य भी मौके पर पहुंचे और घटना के बिषय में जानकारी ली।इस सम्बंध में उन्होंने बताया कि पचीस हजार रूपये से अधिक रखने का अधिकार उप डाक घर को नही है। किन परिस्थितियों में तीन लाख बहत्तर हजार एक सौ ग्यारह रूपये रखे गये थे। उधर हाथी डाकघर के उप डाक पाल धीरेन्द्र नाथ मिश्रा का कहना है कि पेंशन व.कर्मचारियों का बेतन देनेके लिए पैसा रखा गया था।इस सम्बंध मे सीओ सदर का कहना है कि यह.डाकघर के कर्मचारियों की घोर लापर वाही है।
बतादे कि यहां सीसीटीवी कैमरा व.चौकीदार भी नही है।जब कि इसके पूर्व भी भी चोरी हुयी थी।इसके बाद भी विभाग ने लापरवाही बरती।फिलहाल जंसा पुलिस हाथी डाकघर के कर्मचारियों से पूछताछ कर रहीं है।
रिपोर्टर:-विनोद कुमार सिंह जंसा वाराणसी