संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण बचाओ सम्मेलन शाहगंज में आज

Update: 2020-01-31 01:55 GMT

शाहगंज, जौनपुर। श्रीपत यादव की राईसमिल खुटहन रोड सरायमोहिउद्दीनपुर, शाहगंज में आज 31जनवरी को सुबह 12 बजे से संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण बचाओ सम्मेलन होगा। इसका आयोजन पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई की ओर से किया जा रहा है। इसमें पिछड़े - दलितों का महाजुटान होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य आतिथि चौधरी लौटन राम निषाद होंगे। ललई ने कहा कि राज्य में पिछड़ों दलितों के हक की हकमारी हो रही है। राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय, कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्थाओं में आरक्षण के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। देश में जो सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक माहौल बनाया जा रहा है वह दलितों, वंचितों की सामाजिक-राजनैतिक दावेदारी को कमजोर करने की ओर लक्षित है।

Similar News