छठे दिन भी महिलाओं का विरोध जारी, अब तक 159 के खिलाफ केस दर्ज

Update: 2020-01-22 07:28 GMT

लखनऊ,   नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में दिल्ली के बाद अब लखनऊ में महिलाओं ने जंग छेड़ दी है। छठे दिन यानी बुधवार को राजधानी के ऐतिहासिक हुसैनाबाद घंटाघर के समक्ष महिलाएं डटी है। धरना प्रदर्शन बादस्‍तूर जारी है। बता दें, अब तक लखनऊ में मामले में 159 के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। धरना-प्रदर्शन में पिछले पांच दिनों में ऑल इंडिया मुस्लिम वूमेन पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर, समाजवादी पार्टी यूथ विंग की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शुक्‍ला व मशहूर शायर मुन्नवर राणा की बेटी सुम्मैया और फौजिया राणा भी पहुंच चुके हैं।

इनके अलावा पुलिस की एफआईआर में सैकड़ों अज्ञात लोगों का जिक्र है। पुलिस की कार्रवाई पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम कोर्ट जाएंगे। लखनऊ पुलिस ने धारा 147 के उल्लंघन को लेकर 18 नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। लखनऊ में महिलाएं 17 जनवरी से ही घंटा घर के नीचे नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं।


Similar News