जे.पी.नड्डा के निर्विरोध निर्वाचन पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई

Update: 2020-01-21 16:02 GMT

आजमगढ़

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर जे.पी.नड्डा के निर्विरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि माननीय जे. पी.नड्डा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है । जे.पी.नड्डा जी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जिसमें एक कार्यकर्ता अपनी मेहनत से पार्टी के बड़े से बड़े पद तक पहुंच सकता है।जे.पी. नड्डा जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने से कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ा है उनके निर्देशन में हम भाजपा के कार्यकर्ता भारत माता की सेवा के गौरवशाली कार्य को और ऊंचाई तक ले जाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, नागेन्द्र पटेल, योगेन्द्र सिंह महुआरी, विवेक निषाद,विनय प्रकाश गुप्त, मृगांक शेखर सिन्हा, शैलेंद्र अग्रवाल, अवनीश चतुर्वेदी, शिवम् पांडेय, विवेक सिंह, राजीव शुक्ला, राहुल सिंह, रामचंद्र यादव, संतोष जायसवाल, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़  

Similar News