आज से मुग़लसराय मंडल का नाम भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल हो गया

Update: 2020-01-20 10:56 GMT

खबर यूपी के चंदौली से जहा मुग़लसराय स्टेशन(जंक्शन) के नाम बदलने बाद मुग़लसराय मंडल का नाम भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय हो गया. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही सांसद चंदौली डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने मुग़लसराय मंडल का नाम बदलने की सिफारिश की थी जिसके बाद मुग़लसराय मंडल अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल हो गया.बतादे कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय का शव इस मुग़लसराय स्टेशन पर उतारा गया था और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय संघ से जुड़े सक्रिय सदस्य थे इसी के वजह से केंद्र में जब भाजपा की सरकार आयी तो मुग़लसराय का नाम बदल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया.डीआरएम की माने सभी ऑफिसर के बोर्ड और स्टेशनों के बाहर मंडल का नाम बदला जाएगा साथ ही अब कागज़ी कार्यवाही भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जगह के नाम से ही रेलवे के सभी अफसरों के द्वारा होगा.

रन्धा सिंह चन्दौली  

Similar News