बिलारी। कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज अमरपुरकाशी में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा सम्बंधित नियमों की जानकारी दी गयी l प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा सत्रह जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। आशीष कुमार जादौन ने शपथ दिलाई कि हम अपने जीवन में सड़क चौराहा, तिराहा पार करते समय यातायात के नियमों व संकेतों का पूर्णतय पालन कर अपने जीवन को सुरक्षित रखेंगे।वरिष्ठ प्रवक्ता मुन्ना सिंह ने उदाहरणों के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी।प्रियंका सिंह, अजय सिंह, शिव कुमार, राकेश कुमार, सुमित कुमार, सतेंद्र, दारा सिंह, सुभाषिनी वर्मा आदि ने मार्गदर्शन किया। प्रेम शांति इंटर कॉलेज बहोरनपुर नरौली में भी प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव ने बच्चों को यातायात सुरक्षा के बारे में जानकारी दी और कहा कि अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी सुरक्षित यातायात के लिए नियमों की जानकारी दें।.
..... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद